Monday, June 27, 2016

रंजन नाहर, अजय बोथरा एवं रविन्द्र श्रीमाल कोलकाता बड़े मंदिर में चुने गए


कल २६ जून रविवार, कोलकाता तुलापट्टी स्थित बड़े मंदिर के चुनाव २०१६ में शहरवाली समाज के लोगों ने सफलता हासिल की है. कुल सात ट्रस्टियों में से शहरवाली समाज से तीन,  रंजन नाहर, अजय बोथरा एवं रविन्द्र श्रीमाल ट्रस्टी के रूप में निर्वाचित हुए हैं। सामान्य परंपरा ये रही है की  शहरवाली साथ से २, जौहरी साथ से २ एवं मारवाड़ी साथ से ३ ट्रस्टी चुने जाते हैं. परन्तु यह केवल परंपरा है कोई नियम नहीं।

शहरवाली साथ के  रंजन नाहर, अजय बोथरा एवं रविन्द्र श्रीमाल के अलावा जौहरी साथ के नरेंद्र पर्सन एवं सुशिल रायसुराणा एवं मारवाड़ी साथ के थानमल बोथरा व कमल सिंह रामपुरिया कोलकाता बड़े मंदिर में ट्रस्टी के रूप में चुने गए.

उल्लेखनीय तथ्य ये है की कई दिग्गज भी इस चुनाव में हार गए जिनमे से अखिल भारतीय खरतर गच्छ महासंघ के संस्थापक सदस्य ज्ञानचंद लुनावत एवं महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पदमचंद नाहटा जैसे लोग भी सम्मिलित हैं. ये दोनों ही महानुभाव मारवाड़ी साथ के हैं.

इस चुनाव में जोहरी साथ के केवल दो ही व्यक्ति खड़े हुए थे और दोनों ने ही जीत दर्ज़ की जबकि शहरवाली समाज के चार में से तीन. मारवाड़ी साथ से ७-८ लोग खड़े हुए थे परन्तु केवल २ ही जीत पाए.

सभी ७ निर्वाचित प्रतिनिधियों को बहुत बहुत वधाई देते हुए यह आशा करता हूँ की ये सभी लोग मंदिर की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाते हुए जिन शासन की प्रभावना करते रहेंगे।

Jyoti Kothari
(Proprietor, Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.) 

allvoices

Friday, July 31, 2015

मेरी पूज्या माता श्री स्वर्गीया श्रीमती कुसुम कुमारी कोठारी




मेरी पूज्या माता श्री स्वर्गीया श्रीमती कुसुम कुमारी कोठारी , धर्मपत्नी, स्वर्गीय श्री धीरेन्द्र पत जी कोठारी की सप्तम पुण्य तिथि आज जयपुर में मनाई गई। श्रीमती कुसुम कुमारी कोठारी का स्वर्गवास ७ वर्ष आज ही के दिन ३१ जुलाई २००८ को ह्रदय रोग से जयपुर में हुआ था। उस समय आप ७९ वर्ष की थीं।

श्रीमती कुसुम कुमारी का जन्म कोलकाता के स्वनाम धन्य राय बद्रीदास बहादूर मुकीम परिवार में इस्वी सन १९३० में हुआ था। 
कोलकाता  के प्रसिद्ध पारसनाथ मन्दिर के निर्माता एवं वाइस रोय के जौहरी राय बद्रीदास बहादुर के ज्येष्ठ पुत्र श्री राय कुमार सिंह आप के दादा व श्री फ़तेह कुमार सिंह मुकीम आप के पिता थे। आप का ननिहाल रिंगनोद, मालवा के प्रसिद्ध बड़े रावले में था एवं ठा. रणजीत सिंह जी श्रीमाल आप के नाना थे. आप की माँ का नाम श्रीमती सज्जन कुमारी था।

बचपन से ही आप में परिवार के अनुरूप धार्मिक संस्कार थे। उस काल में भी आपने अंग्रेजी एवं संगीत की शिक्षा प्राप्त की थी। आप वीणा व हारमोनियम बजाया करती थीं।

आप का विवाह अजीमगंज के पानाचंद नानकचंद कोठारी परिवार में श्री कमलापत कोठारी के पौत्र व श्री चंद्रपत कोठारी के कनिष्ठ पुत्र श्री धीरेन्द्र पत कोठारी से सन १९४६ में संपन्न हुआ। आपके प्रमिलाउर्मिलानिर्मलाशीला  सुजाता नाम की पाँच पुत्रियाँ व ज्योति नाम का एक पुत्र हुआ जिनमे निर्मला का देहांत बचपन में ही हो गया था। अभी आपकी चार पुत्रियाँ व एक पुत्र मौजूद हैं। आपकी दौहित्री (नतनी) व शीला लोढा की पुत्री ने साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी के पास (१९९८) अल्पायु में दीक्षा ग्रहण की थी। वे आज साध्वी श्रीश्रद्धान्विता श्री जी के नाम से जानी जाती हैं। साध्वी श्री श्रद्धान्विता श्रीशीला  सुजाता तीनो ने ही इस वर्ष वर्षी तप का परना पलिताना में किया।

 सितम्बर १९७९ को श्री धीरेन्द्र पत कोठारी के अल्पायु में देहावसान के बाद पुरे परिवार की जिम्मेदारी आप पर आ गई जिसे उन्होंने बखूबी निभायी । साथ ही अपना जीवन पुरी तरह से धर्म ध्यान में समर्पित कर दिया। आप प्रतिदिन जिन पूजा के अलावा चार- पाँच सामायिक किया करती थीं। दृढ़ता पूर्वक एक आसन में बैठ कर जप करना आप को बहुत प्रिय था। आपने अपने जीवन में पालिताना, सम्मेत शिखर, आबू, गिरनार, पावापुरी, राजगृह, कुण्डलपुर, चम्पापुर, नाकोडा, नागेश्वर, मांडव गढ़, अजमेर, मालपुरा, महरोली आदि सैंकडों तीर्थों की यात्राएं कर पुण्य उपार्जित किया। अजीमगंज में प्रसिद्ध नवपद ओली की आराधना आप जीवन पर्यंत करती रहीं। इसके अलावा आपने वीस स्थानक, मौन ग्यारस, ज्ञान पंचमी आदि अन्य अनेक तपस्चर्यायें भी की। आपने शत्रुंजय तीर्थ की निन्याणु यात्रा भी की।

आज हमारी माँ हमारे बीच में नहीं हैं परन्तु उनकी यादें व उनके दिए हुए धार्मिक संस्कार आज भी हमारा मार्ग दर्शन करती है। हम उनके सभी बच्चे यही प्रार्थना करते हैं की वे जहाँ हैं वहीँ से हमें आशीर्वाद प्रदान करती रहें।

ज्योति कोठारी, पुत्र,
ममता कोठारी, पुत्रवधू, दर्शनपौत्र, जयपुर
प्रमिला पालावत, पुत्री, कोलकाता
उर्मिला बोथरा, पुत्री, आगरा
शीला लोढा, पुत्री, बंगलुरु 
सुजाता पारख, पुत्री, रायपुर

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Saturday, July 11, 2015

कर्मयोगी श्री अभय चन्द जी बोथरा का स्वर्गवास


श्री अभय चन्द जी बोथरा


कर्मयोगी श्री अभय चन्द जी बोथरा का कल रात कोलकाता में स्वर्गवास हो गया है. हम उनके स्वर्गवास पर हार्दिक शोक संवेदना प्रगट करते हैं. श्री अभय चन्द जी बोथरा पुत्र स्वर्गीय श्री मोहनलाल जी बोथरा  'मारवाड़ी साथ" के थे एवं उनका विवाह अजीमगंज के पानाचंद नानकचन्द कोठारी परिवार के श्री अभय चन्द जी कोठारी की पुत्री प्रभा देवी से हुआ था.

वे सच्चे अर्थों में कर्मयोगी एवं सादा जीवन उच्च विचारों के प्रतीक थे. अपनी मेहनत से उन्होंने अपने ताले के व्यवसाय को बहुत बढ़ाया एवं व्यापर में नैतिकता के उच्चतम मानदंडों का जीवन पर्यन्त पालन किया। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने सभी छोटे भाई-बहनो का पालन पोषण किया एवं उन्हें भी उच्च नैतिक मानदंडो का पालन करने के लिए प्रेरित करते रहे. उन्हें अध्ययन करने का एवं फोटोग्राफी का भी बहुत शौक था एवं अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भी इन कामो के लिए समय निकल लिया करते थे।  वे बहुत ही उच्च दर्ज़े के फोटोग्राफर थे

बुद्धिमत्ता एवं धार्मिक संस्कार उन्हें विरासत में मिली जिसके कारण नित्य पूजा पाठ करने वाले होते हुए भी धर्म का कोई दकियानूसी बंधन उनमे नहीं था।  अपने जीवन के समस्त धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं पारिवारिक कर्त्तव्य निर्वाह में उन्हें अपनी पत्नी प्रभा देवी (छोटकी) का भरपूर साथ मिला। आपके चाचा श्री शुभकरण जी बोथरा स्वनामधन्य जैन विद्वान एवं स्वतंत्रता सेनानी थे एवं मामा श्री पुनम बाबू नाहर ने जैन दीक्षा अंगीकार की थी.

ऐसे कर्मयोगी व्यक्ति का निधन परिवार एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है परन्तु विधि के विधान के आगे किसी का वष नहीं चलता। अरिहंत परमात्मा के भक्त ऐसे व्यक्ति को अवश्य ही सद्गति प्राप्त हुई होगी, वे जहाँ भी हैं वहीँ से हम सब पर आशीर्वाद की वर्षा करते रहें यही कामना करते हैं.

Jyoti Kothari (Proprietor Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

Friday, July 10, 2015

Shaharwali blog has completed its seven years on 26th June 2015




Shaharwali blog has completed its seven years on 26th June 2015 and we have celebrated its anniversary. I have started writing about Shaharwali community capitulating my memories and put those in Azimganj-Jiaganj-Murshidabad blog. It was June 27, 2008. 


This blog has scored one hundred sixty-three (163) posts since then covering almost all aspects of Shaharwali community.More than 62,000 (Sixty-two thousand) visitors have visited the blog, read posts from all over the world. Surprisingly, We have 50,000 international visitors, according to Google statistics.


 The blog has been developing as a reference site for Shaharwali community. Thanks to the readers, commenters and those who supplies useful materials. We are also thankful to them who helped spreading the message and propagate the blog.


We seek worldwide representatives for the blog.

Representatives for Shaharwali blog


Thanks,
Jyoti Kothari
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Friday, June 26, 2015

शहरवाली समाज को जोड़ें मुर्शिदाबाद के जैन

श्री सम्भवनाथ मंदिर, अजीमगंज

 मुर्शिदाबाद खास कर अजीमगंज एवं जियागंज के श्वेताम्बर जैन (ओसवाल) शहरवाली समाज के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं.  नवाब मुर्शीद कुली खां के समय से ही यहाँ का वैभव, संस्कृति, धर्मनिष्ठा पुरे भारत में अनुकरणीय रही है. कालक्रम से इन शहरों का वैभव भी नष्ट हुआ एवं १९५४ के जमींदारी उन्मूलन कानून के बाद यहाँ का शहरवाली समाज मुर्शिदाबाद छोड़ कर जाने को मज़बूर होने लगा. आज इन दोनो शहरों अजीमगंज व जियागंज का वैभव खंडहरों में बस कर नामशेष रह गया है।

आज इस समाज के अधिकांश लोग इन दोनों शहरों से बाहर रहने लगे हैं. ख़ुशी की बात ये है शहरवाली समाज के लोग विश्व के भिन्न भिन्न स्थानो में रहते हुए वहां पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं. आज भी शहरवाली समाज का अधिकांश भाग कोलकाता शहर में रहता है परन्तु अन्य स्थानो में रहने वालों की भी कोई कमी नहीं है. मैंने इस ब्लॉग के माध्यम से उन लोगों को जोड़ने का एक छोटा सा प्रयास किया है और विभिन्न स्थानो में रहनेवाले समाज के लोगों का स्थानवार विवरण भी दिया है।  परन्तु यह प्रयास अभी अधूरा है और अभी भी ऐसे लोग बहुत हैं जिनके बारे में मुझे पता नहीं होने से उनके बारे में लिखना संभव नहीं हो सका है।

अतः आप सभी से निवेदन है की इस सम्वन्ध में आपको कोई भी जानकारी हो तो मुझे देने की कृपा करें जिससे उन्हें भी इस ब्लॉग के माध्यम से जोड़ा जा सके. आपका यह सहयोग पुरे समाज को जोड़े रखने में सहायक होगा। इसके साथ ही शहरवाली समाज की ऐतिहासिक सामग्री, फोटो, दस्तावेज एवं समाचार भी भेजने का कष्ट करें जिससे इस ब्लॉग को पढ़नेवालों तक यह जानकारी पहुंच सके.

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Friday, May 8, 2015

Pana Chand Nanak Chand Kothari family of Azimganj



Pana Chand Nanak Chand Kothari family is among the famous and renowned families of Azimganj. The widowed wife of late Pana Chand Kothari brought her young son Nanak Chand from Rini (Presently Tara Nagar) in Rajasthan with her to Azimganj. Nanak Chand was only 5 years old at that time. Perhaps some family members (Cousins?) were already residing at Azimganj at that time and the widow of late Pana Chand Kothari was called by them.

Nanak Chand Kothari was married to a girl from the famous Harakh Chand Golechha family and had three sons 1. Nihal Chand Kothari 2. Kamala Pat Kothari 3. Tarachand Kothari. Nihal Chand Kothari was married to Raja Bijoy Singh Dudhoria's family and had no sons but only daughters. Kamlapat Kothari was married to the daughter of Narpat Singh Dugar of the famous Rai Dhanpat Singh Dugar family in Azimganj.

He had four sons 1. Chandra Pat Kothari 2. Champa Pat Kothari 3. Narendra Pat Kothari and 4. Jitendra Pat Kothari. Late Sri Narendra Pat Kothari was a freedom fighter and was elected as Vice-Chairman, of Jiaganj-Azimganj Municipality. Chandrapat Kothari was also elected as a counselor for the said municipality. He and his son Gajendrapat served as a treasurer of Sri Neminath Swami Panchayati temple, Azimganj. 

Tara Chand Kothari, youngest son of Nanak Chand was married to the Bachchhawat family and had four sons 1. Abhay Chand 2. Rikhab Chand 3. Padam Chand and 4. Vimal Chand Kothari.

Chandraapat Kothari had three sons 1. Samarendra Pat married to Putul Kumari D/O Mohanlal Mahamwal 2. Gajendra Pat married Aruna Kumari of the Sethia family and 3. Dhirendra Pat married Kusum Kumari of the Rai Badridas Bahadur Mookim family. Jyoti Kumar Kothari, the blog writer is the only son of late Sri Dhirendra Pat Kothari. 

The Kothari family was known for their religious activities, knowledge, and devotion to the Jain religion. Kothari family along with the Bothra family had occupied the driving seat for all religious activities at Azimganj. whether it was Chaturmas, Paryushan, Navpad Oli, Navpad Mandal Pujan, or daily rituals at the temples.

Most of the family members are residing nowadays outside Azimganj especially in Kolkata, Jaipur, Delhi, Hyderabad, Chennai, Ganpatganj etc in India. Some of the family members are residing out of India.

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Sunday, October 26, 2014

रीति रिवाज: शहरवाली समाज में दिवाली


दिवाली पूजन 

शहरवाली समाज में दिवाली मानाने की अपनी ही परंपरा रही है जो की अन्य अनेक समाजों से अलग है. यहाँ दिवाली का धूमधाम कई दिन पहले से ही शुरू हो जाता था. हर जगह की तरह यहाँ भी दिवाली की सफाई कई दिनों पहले से शुरू हो जाती थी और पुरे घर की सफाई एवं रंग रोगन कराया जाता था.

इस त्यौहार पर बहन बेटियों को चीनी भेज कर देहली पूजने का न्योता दिया जाता था. धनतेरस के पहले बहन बेटियां पीहर आ कर वहां की देहली (चौखट) की पूजा करती थी. यह शाम के समय हुआ करता था और ऐसा माना जाता था की इससे उनके लिए पीहर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। देहली में चढ़ाया हुआ सामान फल मिठाई आदि घर के बच्चे लोग खाते थे साथ ही उस दिन बहन बेटियों को जीमा कर शकुन के रूप में कुछ रुपये दिए जाते थे.

दिवाली के उत्सव पर बड़े पैमाने पर मिठाई नमकीन बनाने का रिवाज था, बाजार से मिठाई बहुत काम ही आता था. नाइन पड्यांनी लोग आ कर घर की औरतों के साथ मिठाई बनवाती थी. इस मिठाई नमकीन में उनका भी हिस्सा होता था. दिवाली पर बहन बेटियों, रिश्तेदारों के घर मिठाई भेजी जाती थी. दीपावली पर खास तौर से जमाव, गुजिया, लड्डू, संकली आदि शहरवाल मिठाई बनती थी.

दिवाली के दिन सुबह से ही पुरे घर में खास काट अंगने में रंगोली (आल्पोना) बनाया जाता था. प्रायः कुंवारी लड़कियां रंगोली बनाने में उत्साह से भाग लेती थी. हर कमरे के बहार लक्ष्मी जी के चरण अंदर आते हुए बनाये जाते थे।  शाम को दिवाली पूजा जाता था. खास तौर से इस दिन हटरी (भगवन का समवशरण) की पूजा होतो थी. साथ ही गणेश एवं लक्ष्मी पूजन भी होता था. पूजा में चाँदी  सिक्कों का भी पक्षाल किया जाता था.

महावीर स्वामी के चौमुख देशना के प्रतीक स्वरुप चौघडा रखा जाता था जिसमे खोई भरा जाता था. चौघडे के ऊपर चौमुख दीपक रखा जाता था यह दीपक रातभर अखंड जलता था. दीपक के बुझने को अशुभ मन जाता था इसलिए रातभर उस्ली निगरानी राखी जाती थी और बारबार उसमे घी डाला जाता था.  दरवाली के दिए से काजल बनाना बड़ा शुभ मन जाता था और उस काजल को सबलोग लगते थे. नाइन पडयणि लोग भी लड्डू चढाने के बाद एकम की सुबह काजल लगाने आती थी और उन्हें शगुन के रूप में रुपये दिए जाते थे.

दूसरे दिन शुबह जल्दी उठ कर निर्वाण के उपलक्ष्य में लड्डू चढाने मंदिर जाते थे और गौतम रास का पाठ करते थे.

अजीमगंज - जियागंज के शहरवाली समाज में यतियों का बड़ा बोलबाला था और वो लोग मन्त्र तंत्र विद्या में निपुण होते थे. बहुत से लोग यतियों / श्रीपूज्यों से मन्त्र ले कर दिवाली के तीन दिन तेला कर उन मन्त्रों का जाप किया करते थे, यह जाप सिद्धिदाता माना जाता था. अगर श्रीपूज्य जी महाराज का चौमासा होता तो वो तेल कर जरूर से मन्त्र आराधना करते थे. तीन दिन तक एकांत बंद कमरे में रहते थे और किसी से भी नहीं मिलते। एकम के दिन लड्डू चढाने से पीला बंद कमरे से बहार निकलते और वसुधारा के पाठ से मंगलिक देते थे. इस मांगलिक का बहुत अधिक महत्व था और इसे सर्व कल्याणकारी माना जाता था.

दूज के दिन भाई दूज मनाया जाता था. भाई दूज के लिए बहन भाई को न्योता भेजती थी और भाई बहन के घर जाता था. इसमें खास बात ये थी की राखी पर बहन न्योता नहीं देती थी, भाई अपने आप बहन के घर जाता था परन्तु भाई दूज में बहन स्वर बुलावा भेजना आवश्यक था. परिवार में चचेरी, ममेरी, फुफेरी, दूर दूर तक के रिश्ते की बहनो से तिलक कराया जाता था. यदि किसी रिश्ते को निभाना संभव न हो और भाई रिश्ता न निभाना चाहे तो वो राखी पर नहीं जाता था और यदि बहन अपनी तरफ से न निभाना चाहे तो वो भाई दूज को न्योता नहीं भेजती थी.


Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Sunday, October 5, 2014

How to develop rural tourism in Azimganj and Jiaganj?




Resurgence Heritage of Mushidabad


Gemstone idols in the Azimganj Jain temple

Shaharwali dressThe

The Government of India, under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, is willing to develop rural tourism in India that can support the livelihood of local people. I have suggested to the government how to develop rural tourism in Azimganj and Jiaganj. Azimganj and Jiaganj are small towns in Murshidabad district in West Bengal, and these are places of historic importance. The small towns are situated on two sides of the river Bhagirathi - Ganga. There are large numbers of Jain and Hindu temples along with a few palaces in these towns. We can develop places for tourist attractions. There are tiny villages near the towns Azimganj and Jiaganj, which could also be developed as tourist places and become a tool to strengthen the rural economy.

Baranagar, the former capital of Rani Bhvani, a nearby village, is famous for its Shiva temple. The Char Bangla and Bhavanishwar temples are famous for their terracotta art. Large numbers of Jain temples with awesome architecture are added attractions (Kathgola and Kiriteshwari temples are a few of those) with several tombs from the Muslim period.

1. Sailing boats on the Ganga is great fun. Large numbers of oarsmen can be employed, provided facilities for sailing boats on the Ganga.

2. Large numbers of trees, animals, and birds (Flora and Fauna) are found in this area. A biodiversity park can be developed for Eco-tourism.

3. The small town has a cluster of Hindu and Jain temples, making the place ideal for Spiritual tourism.

4. The district produces a huge quantity of different varieties of mango. The district perhaps has been producing the highest varieties of mangoes in the world. A mango festival in the summer can be organized to attract tourists.

5. Jain people living in the town known as Shaharwali have excellent recipes in their basket. These vegetarian foods are exclusive and made in the place only. Shaharwali food festival can prove a bonanza for the tourists, especially for the vegetarians and vegans.

6. Bank of Ganga, villages full of trees and birds create a beautiful, charming, and healthy. This place can be proved as CONVALESCENT. Hence, Medical tourism can also be promoted.

7. World's longest swimming competition takes place in Murshidabad district (Ahiran Ghat, Jangipur to Sadarghat, Berhampur, 73 KM). Swimmers worldwide swim in River Bhagirathi Ganga and passes through Azimganj - Jiaganj. However, this great event is not extensively covered by the print and electronic media. Promoting this event will be beneficial for tourism in the place.

There are railway stations, a bus stand, and other facilities such as primary health center, market place, inn, motels  are available in the town.





allvoices

Saturday, October 4, 2014

भागीरथी गंगा की निर्मलता में शहरवाली समाज का योगदान




शहरवाली समाज सदा से ही महान कार्यों में अग्रणी रहा है. चाहे व्यापार हो, जमींदारी  हो, मंदिर बनवाना हो या साधर्मी वात्सल्य शहरवाली समाज का योगदान हमेशा ही सराहनीय रहा है. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी यहाँ के जैनों ने बड़ी भूमिका निभाई है तभी तो महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष जैसे लोग यहाँ पर आना पसंद करते थे.

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  नमामि गंगे के नाम से गंगा की सफाई का महा अभियान छेड़ा है. अजीमगंज और जियागंज भागीरथी गंगा के दोनों किनारे में बसे हुए हैं. शहरवाली समाज में नाव के सैल का बड़ा प्रचलन रहा है साथ ही गंगा जी में नहाने का भी. इस समाज से गंगा का बड़ा पुराना  नाता है. ऐसी स्थिति में हमारा कर्तव्य भी बनता है की गंगा की सफाई के काम में हम आगे आएं और फिर से दुनिया को बता दें की शहरवाली समाज देश हित के कार्य में सदा अग्रणी रहता है. भागीरथी गंगा की निर्मलता में हमारा योगदान अवश्य होना चाहिए।

अभी कुछ वर्षों पूर्व ही आदरणीय प्रणव मुखर्जी ने जंगीपुर को अपना चुनाव क्षेत्र चुना था और अजीमगंज उनके चुनाव क्षेत्र में ही आता है. प्रणव बाबू पहले भारत के वित्त मंत्री बने और फिर माननीय राष्ट्रपति। वित्त मंत्री रहते हुते उन्होंने इस जिले मुर्शिदाबाद के लिए  कुछ पैकेज भी दिए थे जिससे गंगा पर कुछ बांध आदि भी बनने थे.  हमें इस कार्य को और आगे बढ़ाना है.

हमारे प्रधान मंत्री का आह्वान है की जो भी काम करना हो सब मिलकर करें अकेली सरकार कुछ नहीं कर सकती है. केवल सरकार के भरोसे काम नहीं हो सकता। हम कुछ आगे बढ़ें कुछ कदम बढ़ाएं और सरकार को भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करें।

मुझे पूरा विश्वास है की अजीमगंज जियागंज मुर्शिदाबाद का शहरवाली समाज इस पवित्र कार्य में अपनी पूरी भागीदारी निभा कर देश के आगे एक मिशाल कायम करेगा।

एक बात मैं विशेष रूप से कहना चाहूंगा की विश्व की सबसे लम्बी तैराकी प्रतियोगिता जंगीपुर से बरहमपुर तक (७३ किमी) आयोजित की जाती है. यह सम्पूर्ण यात्रा भागीरथी गंगा में मुर्शिदाबाद जिले में से हो कर ही गुजरती है. विश्व भर के तैराकों को इस प्रतियोगिता के दौरान अजीमगंज- जियागंज हो कर ही जाना पड़ता है. इसके साथ ही जियागंज से बरहमपुर तक १९ कीमी  की तैराकी भी होती है. यह प्रतियोगिता पुरे मुर्शिदाबाद जिले के लिए गौरव की बात है और इस गौरव को जीवित रखने के लिए शहरवाली समाज का योगदान बांछनीय है.


बंगाल के जैन तीर्थ: अजीमगंज, जियागंज, मुर्शिदाबाद


Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Thursday, October 2, 2014

Puja at Kodamdesar temple at Azimganj on October 3

Kodamdesar temple at Azimganj

Kodamdesar Bhairav Ji, Kuldevata of Kothari family at Azimganj
Kodamdesar Bhairav Ji is Kuldevta of Kothari family of Azimganj. There was a small shrine of the Kuldevta where the Kothari ffamily used to worship their god. A new gorgeous looking temple was built in the place just few years back with contribution of the whole Kothari family. However, the family is indebted to Pradip Kothari, presently living in Hyderabad for his initiaves in building this temple.

Pradip Kothari S/O late Sri Padamchand Kothari has tremendous devotion to the god that inspires him to go Azimganj again and again. He will be organizing a grand Puja ceremony of Bhairav Ji, Kuldevata of Kothari family at Kodamdesar temple. The Puja will be organized on 3rd October, auspicious day of Maha Navami. This is fourth day of Navpad Oli and last day of Navratri.

Several family members will be joining the ceremony.

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices