Showing posts with label मुर्शिदाबाद. Show all posts
Showing posts with label मुर्शिदाबाद. Show all posts

Monday, February 5, 2018

गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष

गयसाबाद (दस्तुरहाट) के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष 

अजीमगंज के पास गयसाबाद (जिला- मुर्शिदाबाद)  में एक प्राचीन मंदिर था. जब यहाँ से जैन वस्ति लुप्त हुई तब यहाँ की प्रतिमा जियागंज के कीरतबाग में ला कर विराजमान कर दी गई. लगभग ४० वर्ष पूर्व अपने बचपन में ज्योति कोठारी (मै स्वयं) ने वहां जा कर इसके ध्वंसावशेष को देखा था. उस समय एक वृद्ध मुसलमान किसान ने एक जगह दीखाकर ये बताया था की ये जैन मंदिर था. उसके बाद मैं भी वहां कभी नहीं गया. अजीमगंज-जियागंज के लोग भी संभवतः इस मंदिर को भूल गए थे. प्राचीन शिलालेखों में भी गयसाबाद का नहीं परन्तु दस्तुरहाट के मंदिर का उल्लेख है. शोध से इसकी सच्चाई का पता लगा की ये दोनों एक ही स्थान है.

प्रसिद्द जैन इतिहासज्ञ डॉक्टर शिवप्रसाद जी अभी अजीमगंज में हैं और वे आज अपने शोध कार्य के लिए गयसाबाद गए थे. उनके साथ श्री सुदीप जी श्रीमाल ने मुझे वहां के कुछ चित्र भेजे हैं. ध्वंसावशेष के इन चित्रों को यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है.

गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष १ 


गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष २ 

गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष ३ 
 गयसाबाद का पुराना नाम बद्रीहाट था एवं यह एक समृद्ध व्यापारिक स्थल था. सुल्तान गयासुद्दीन के नाम पर इस जगह का नाम गयसाबाद रखा गया. सर विलियम विल्सन हंटर के "ए स्टैटिस्टिकल एकाउंट ऑफ़ बंगाल" के अनुसार यहाँ पर पाली भाषा के शिलालेख मिले थे जिन्हे एसियाटिक सोसाइटी में सुरक्षित रखा गया था. इससे यह लगता है की यह स्थान बौद्ध धर्म का भी केंद्र रहा था. 


गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष ४ 

गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष ५  
गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष ६ 


गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष ७ 

गयसाबाद के प्राचीन जैन मंदिर का ध्वंसावशेष ८ 
नोट:  बंगाल के जैन मंदिर: एक शोध परियोजना के परियोजना निदेशक जैन इतिहास विशेषज्ञ डॉक्टर शिवप्रसाद जी इस समय अजीमगंज में हैं और तथ्यों का संग्रह कर रहे हैं, इसके बाद वो कोलकाता आएंगे। सभी से निवेदन है कि उन्हे सहयोग प्रदान करें. यदि आपके पास बंगाल के जैन के जैन मंदिर, उपाश्रय,  भोजनशाला, अतिथिशाला, धर्मशाला, जैन समाज के स्कूल, कॉलेज, अथवा इनके संस्थापक परिवारों के बारे में कोई ऐतिहासिक जानकारी या सुचना हो तो उन्हें अवश्य प्रदान करें.

Vardhaman Infotech

allvoices

Thursday, June 20, 2013

मुर्शिदाबाद में जैन साधू एवं यति गण


मुर्शिदाबाद में जैन समुदाय अत्यंत धार्मिक एवं समृद्ध था। अतः विभिन्न गच्छों के साधू, साध्वी एवं यति गण यहाँ पधारते रहते थे। कुछ यति तो यहाँ स्थाई रूप से भी रहते थे।

मुर्शिदाबाद आकर बसने वालों में जगत सेठ सर्व प्रथम थे। वे पायचन्न (पार्श्वचंद्र ) गच्छ के थे। उनके समय में पायचन्न गच्छ के साधुओं एवं यातियों का आगमन मुर्शिदाबाद में होता रहता था। बाद में अधिकांशतः खरतर गच्छ एवं तपागच्छ के साधू सध्विओं एवं यतिओ का ही पदार्पण यहाँ होता रहा है. इनमे से कई बड़े विद्वान् भी थे एवं उनलोगों ने अनेक  रचनाएँ यहाँ पर रह कर की है.

तपागच्छ के महान आचार्य आत्माराम जी महाराज के प्रमुख शिष्य श्री कमल सूरी जी ने लगभग सौ वर्ष पूर्व अजीमगंज चातुर्मास किया था। राय बुध सिंह दुधोडिया परिवार ने उस चातुर्मास का लाभ लिया था। इसी प्रकार खरतर गच्छ के गणाधीश श्री सुखसागर जी महाराज के शिष्य श्री हरीसागर जी महाराज को अजीमगंज श्री संघ ने आचार्य पद प्रदान कर उनका चातुर्मास यहीं करवाया था. उसके बाद लम्बे समय तक यहाँ कोई चातुर्मास नहीं हुआ। नब्बे के दशक में फिर से यह सिलसिला चालू हुआ एवं जियागंज के दुगड़ परिवार की बेटी साध्वी श्री चारुयशा श्री जी का चातुर्मास अजीमगंज में हुआ। उसके बाद साध्वी हेम प्रज्ञा श्री जी का अजीमगंज एवं उनकी छोटी गुरु बहनों का जियागंज एक साथ चातुर्मास हुआ। उसके बाद अजीमगंज के ही सपूत आचार्य श्री  पद्मसागर सूरी जी एवं साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी का चातुर्मास भी अजीमगंज में हुआ.

यद्यपि यहाँ साधू सध्विओं का चातुर्मास होता रहा है परन्तु शहरवाली समाज मुख्य रूप से यतिओ पर ही निर्भर रहा। बीकानेर के श्रीपूज्यजी की यहाँ बड़ी मान्यता थी। बीकानेर की बड़ी गद्दी से संपर्क जिन सौभाग्य सूरी के समय से ही प्रारंभ हो गया था। बाद में यह संपर्क इतना दृढ हो गया की बीकानेर की गद्दी में बैठने के बाद श्रीपूज्यों का चातुर्मास अजीमगंज से ही प्रारंभ होता था।  यह व्यवस्था आज तक प्रचलित है। श्री जिन चारित्र सूरी, जिन विजयेन्द्र सूरी, एवं जिन चन्द्र सूरी के अनेक चातुर्मास यहाँ पर हुए।

इसके अतिरिक्त बीकानेर गद्दी के एक आदेशी यति यहाँ पर हमेशा रहते थे एवं धार्मिक क्रियायों के साथ यहाँ की समाज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने में योगदान देते थे। अजीमगंज में श्री लक्ष्मीचंद जी यति एवं जियागंज में श्री प्यारेचंद जी यति को मैंने भी देखा है। बीकानेर के आदेशी यतियों के अलावा अन्य यति गण भी यहाँ रहते थे। संस्कृत भाषा के प्रकांड विद्वान् महा महोपाध्याय श्री हेमचंद जी एवं उनके शिष्य प्रशिष्य श्री करमचंद जी व किर्तिचंद जी अजीमगंज में आजीवन रहे. आपलोग विजय गच्छ के थे एवं कोटा गद्दी से संवंधित थे। इसके अतिरिक्त अजीमगंज में यति मोतीचंद जी एवं यति ज्ञानचंद जी भी स्थाई रूप से निवास करते थे।

श्रावकों में लोंका गच्छ के अनुयायियों की  संख्या अधिक होने पर भी कभी किसी लोंका गच्छ के यति यहाँ पधारे ऐसा सुनने में नहीं आया है.

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on Facebook for the latest updates.

allvoices

Tuesday, May 28, 2013

शहरवाली समाज के सम्वन्ध में पुस्तक के प्रस्तावित अध्याय


आप सभी जानते हैं की मुर्शिदाबाद के शहरवाली समाज के सम्वन्ध में मैं एक पुस्तक लिख रहा हूँ। इस समय मैं इस पुस्तक में लिखे जाने वाले विभिन्न अध्यायों के वारे में विचार कर रहा हूँ। यह किताब सभी के लिए उपयोगी हो सके इसलिए मैंने इसमें निम्नलिखित अध्यायों की परिकल्पना की है। इस कार्य में जैन शोध एवं अध्ययन संस्थान, जयपुर के डा शिवप्रसाद जी का मुझे पूरा सहयोग मिल रहा है.

१ बंगाल में जैन धर्म
२ मुर्शिदाबाद का ऐतिहासिक विवरण
३ शहरवाली समाज एवं संस्कृति
४ प्रसिद्द परिवार एवं व्यक्ति
५ रीति रिवाज़ एवं धार्मिक मान्यताएं
६ मंदिर, दादाबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थल
७ स्कूल, कोलेज, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थल
८ शहरवाली समाज का वैभव
९ समग्र जैन समाज को शहरवाली समाज का योगदान
१० नवपद ओली एवं मंडलजी की पूजा
११ शहरवाली समाज का वर्त्तमान व भविष्य


पुस्तक तैयार होने तक इसमें अनेक परिवर्तन संभावित है।  आप के सुझाव इस लेखन को और भी अच्छा बना सकते है। आप सभी के सुझाव एवं सामग्री की मैं व्यग्रता से प्रतीक्षा कर रहा हूँ।


मुर्शिदाबाद शहरवाली समाज की ऐतिहासिक सामग्री



Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Tuesday, January 31, 2012

शहरवाली समाज के हिंदी वेब पन्नों की सूचि

 

शहरवाली समाज के हिंदी वेब पन्नों की सूचि  

मैंने इस ब्लॉग में अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओँ का प्रयोग किया है. कुछ लोग हिंदी पढना पसंद करते हैं तो कुछ लोग अंग्रेजी. कुछ वातें हिंदी में ही लिखना सुविधाजनक भी होता है जैसे रीति रिवाज़ से संवंधित बातें. कुछ चीजें हिंदी में ही लिखी जा सकती है जैसे पहेलियां. इन वातों को ध्यान में रखते हुए एवं अलग अलग भाषा के पाठकों को देखते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो भाषाओँ का प्रयोग किया गया है. 

 

दोनों ही प्रकार के पाठकों को ध्यान में रखते हुए इस ब्लॉग को लिखा जाता रहा है. जो लोग हिंदी पढना पसंद करते हैं उनलोगों के सुविधार्थ यहां हिंदी वेब पन्नों की सूचि दी जा रही है. मुर्शिदाबाद एवं शहरवाली समाज को जानने के लिए ये पन्ने उपयोगी हो सकते हैं. कृपया निचे दिए गए लिंक्स पर क्लीक करें. 

 

मुर्शिदाबाद में आम की किस्में

 

शहरवाली समाज में आम खाने की कला

 

अजीमगंज जियागंज में नीमस, पीठा और मेवा सलोनी खिचड़ी खाने का मौसम

 

मुर्शिदाबाद की विरासत बचाने का प्रयास: मुर्शिदाबाद हेरिटेज डेवलपमेंट सोसायटी

 

अजय बोथरा एवं रविन्द्र श्रीमाल तुलापट्टी, पंचायती मंदिर कोलकाता के लिए निर्वाचित

 

अजीमगंज श्री नेमी नाथ स्वामी स्तवन

 

अजीमगंज दादाबाडी में खात मुहूर्त व शिलान्यास भाग 2

 

अजीमगंज दादाबाडी में खात मुहूर्त व शिलान्यास भाग १

 

अजीमगंज दादाबाडी में भैरव जी का उत्थापन

 








कुछ रीति रिवाज़: जापा और जनम 

With regards,
Jyoti Kothari
(N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)


Vardhaman Infotech
A leading IT company in Jaipur
Rajasthan, India
E-mail: info@vardhamaninfotech.com

allvoices

Friday, January 14, 2011

हिंदी वेब पन्नों की सूचि

मैंने इस ब्लॉग में अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओँ का प्रयोग किया है. कुछ लोग हिंदी पढना पसंद करते हैं तो कुछ लोग अंग्रेजी. दोनों ही प्रकार के पाठकों को ध्यान में रखते हुए इस ब्लॉग को लिखा जाता रहा है. जो लोग हिंदी पढना पसंद करते हैं उनलोगों के सुविधार्थ यहां हिंदी वेब पन्नों की सूचि दी जा रही है. मुर्शिदाबाद एवं शहरवाली समाज को जानने के लिए ये पन्ने उपयोगी हो सकते हैं. कृपया निचे दिए गए लिंक्स पर क्लीक करें.

 

 

मुर्शिदाबाद में आम की किस्में

शहरवाली समाज में आम खाने की कला

मुर्शिदाबाद की विरासत बचाने का प्रयास: मुर्शिदाबाद हेरिटेज डेवलपमेंट सोसायटी

अजय बोथरा एवं रविन्द्र श्रीमाल तुलापट्टी, पंचायती मंदिर कोलकाता के लिए निर्वाचित

अजीमगंज श्री नेमी नाथ स्वामी स्तवन

अजीमगंज दादाबाडी में खात मुहूर्त व शिलान्यास भाग 2

अजीमगंज दादाबाडी में खात मुहूर्त व शिलान्यास भाग १

अजीमगंज दादाबाडी में भैरव जी का उत्थापन








कुछ रीति रिवाज़: जापा और जनम 
 
With regards,
Jyoti Kothari
(N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

 Vardhaman Infotech
A leading IT company in Jaipur
Rajasthan, India
E-mail: info@vardhamaninfotech.com

allvoices

Tuesday, December 28, 2010

मुर्शिदाबाद में आम की किस्में

मुर्शिदाबाद में आम की अनेक किस्में पाई जाती है. आम की इतनी किस्में और कहीं भी नहीं मिलती. बहुत से आम तो ऐसे हैं जो की और कहीं भी नहीं पाई जाती है. कहा जाता है की यहाँ आम की पांच सौ से ज्यादा किस्मे होती थी. सौ डेढ़ सौ किस्में तो मैंने भी देखी  है.

यहाँ के आमों में "कोहीतुर" सबसे महंगा और शानदार होता है. इसे रूई में रख कर पकाया जाता था. कोहीतुर के अलावा विमली, सारंगा, चंपा, जूही चंपा, गुलाब ख़ास, सुंदरी,  सादोल्ला (हिमसागर), काला पहाड़, मुलायम जाम, अनारस, भवानी, रानी, बीड़ा, पांजा आदि आम भी प्रसिद्ध है. यहाँ के आम अलग अलग फलों के स्वाद एवं अलग अलग फूलों के सुगंध लिए हुए होते हैं. फाजली आम बहुत ही बड़ा होता है तो अनारस बहुत छोटा. सारंगा आम बहुत मीठा होता है लेकिन अनारस खट्टा मीठा. चंपा आम चंपा फूल की खुसबू समाये रखता है और मुलायम जाम में जामुन का स्वाद पाया जाता है.

इसके अलावा यहाँ का कचमिट्ठी  आम भी प्रसिद्ध है. यहं आम कच्चे में भी मीठा होता है. इसे भी शहरवाली लोग बहुत शौक से खाते हैं.

आप को अगर आम की अन्य किस्मों के बारे में जानकारी हो तो कृपया मुझे सूचित करें या कमेंट्स बॉक्स में लिखने की कृपा करें.

New Jain website

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

शहरवाली समाज में आम खाने की कला

मुर्शिदाबाद आमों के लिए प्रसिद्ध है. यहाँ जितने प्रकार के आम मिलते हैं उतने और कहीं नहीं. यहाँ के नवाबों व रईसों ने आम की अनेक स्वादिष्ट एवं सुगन्धित किस्में विकसित करवाई. यहाँ के आम बड़े नाजुक किस्म के होते हैं. शहरवाली  समाज आमों का बड़ा शौकीन था व आज भी है. यहाँ आम खाना एक कला के रूप में विकसित हो गया था. सिर्फ आम खाना ही नहीं परन्तु आम को तैयार करना भी एक कला था.

आम को पेड़ों से यूँ ही नहीं तोडा जाता था. आम तोड़ने में भी नजाकत थी. इसके लिए एक लम्बे बांस एवं हंसिया ( धारदार ) .का  उपयोग  किया  जाता  था. हंसिये के ठीक नीचे बांस में एक छिका बंधा होता था. पेड़ से टूटने पर आम उस छिके में आ जाता था. छिके का प्रयोग आम को जमीं पर गिरने से बचाने के लिए होता था. आम को पेड़ से कच्चा ही तोडा जाता था. उन आमों को फिर एक टोकरी में सजाया जाता था व बीच बेच में आम के पत्ते डाल दिए जाते  थे जिससे एक आम को दुसरे आम से रगड़ न लगे. रगड़ लगने से आम दागी हो जाता था.

टोकरी में रख कर आमों को घर लाया जाता था और उसे बड़ी हिफाज़त से पकाया जाता था. सामान्यतः आमों को लकड़ी के पाटे पर पत्तों के ऊपर एक एक कर बिछा देते थे एवं उसके ऊपर फिर से पत्ते ढक देते थे. समय समय पर उन आमों को ऊपर नीचे पलता जाता था जिससे वो आम चरों तरफ से बराबर व सही तरीके से पक सके. पके हुए आमों को कई घंटों तक पानी में भिगो कर रखते थे जिससे उसके अन्दर की गर्मी निकल जाये. इस क्रिया से आम स्वास्थ्य वर्धक व स्वादिस्ट एवं शीतल हो जाता था.

शहरवालिओं को आम छिलने में महारत हासिल थी. आम को पहले एक तरफ से छिला जाता था. छिलने के बाद आम के गुदे के ऊपर चक्कू से निशान बनाया जाता था व उसके बाद उसे बनाया जाता था. एक तरफ से आम के फांक निकल लेने के बाद ही उसे दूसरी तरफ से छिला जाता था. इस से आम काला नहीं पड़ता था व उसकी सुन्दरता बनी रहती थी.

परंपरागत रूप से घर के बड़े व मर्दों को गुठली नहीं दी जाती थी. प्रायः कर के घर के बच्छे गुठली चुसना पसंद करते थे या फिर उसका अमरस बनाने में उपयोग कर लिया जाता था.

आम के मौसम में नाते रिश्तेदारों के यहाँ आम भेजने की भी प्रथा थी. इस प्रकार एक दुसरे के यहाँ आमों का आदान प्रदान भी होता था. अपनी अपनी हैसियत के अनुसार कम या ज्यादा आम भेजे जाते थे.

With regards,
Jyoti Kothari
(N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

 Vardhaman Infotech
A leading IT company in Jaipur
Rajasthan, India
E-mail: info@vardhamaninfotech.com

allvoices

Tuesday, July 7, 2009

साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी का अजीमगंज में चातुर्मास प्रवेश

१ जुलाई २००९ को जैन साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी का अजीमगंज में चातुर्मास प्रवेश महोत्सव पूर्वक हुआ। प्रातः ७ बजे बिस्कुट फैक्ट्री से जुलुश बैंड बाजे सहित रवाना हुआ । सभी लोग परंपरागत शहरवाली पोशाक में थे। चुन्नटदार धोती, केशरिया कुरता व दुपट्टा मन को मोह रहा था। श्री शांतिनाथ स्वामी के मन्दिर में दर्शन करते हुए जुलुश आगे बढ़ा। हर घर के बाहर साध्वी मंडल के स्वागत में बैनर लगा था। हर घर में गहुली कर उनका स्वागत किया गया। बंगाली समाज की औरतें भी स्वागत में पीछे नही थी। वे शंख ध्वनि कर उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त कर रहीं थीं।

श्री नेमिनाथजी के पंचायती मन्दिर
में सामूहिक दर्शन व चैत्यवंदन कर साध्वी श्री ने उपाश्रय में प्रवेश किया व सभी को मंगलिका प्रदान किया। उसके बाद जुलुश पुरे जैन पट्टी की परिक्रमा कर फाटक होते हुए सिंघी सदन पहुँचा जहाँ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्व प्रथम साध्वीजी ने मंगलाचरण किया. उसके बाद महिला मंडल, अजीमगंज के द्वारा स्वागत गीत गाया गया. स्थानीय एवं बाहर से पधारे हुए विशिष्ट अतिथिओं को मंच पर आसीन कराया गया एवं उनका बहुमान किया गया। अजीमगंज संघ के मंत्री श्री सुनील चोरडिया ने स्वागत भाषण दिया। अखिल भारतीय खरतर गच्छ महासंघ के अध्यक्ष श्री पदम चंद नाहटा, सम्मेत शिखर तीर्थ के अध्यक्ष श्री कमल सिंह रामपुरिया, कलकत्ता बड़े मन्दिर के मानद मंत्री श्री कांतिलाल मुकीम, मुर्शिदाबाद संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री शशि नवलखा, श्री ज्ञान चंद लुनावत, श्री महेंद्र परख, टाटानगर के श्री कमल वैद, बालाघाट की श्रीमती नीता लुनिया आदि ने भी सभा को संवोधित किया।

कलकत्ता के स्वनाम धन्य गायक श्री सुरेन्द्र बेगानी ने अपने भजन से सभी को आह्लादित किया। उनके अलावा मनिचंद बोथरा, मोहित बोथरा, किशोर सेठिया अदि ने भी भजन प्रस्तुत किया। साध्वी श्री के गुरुपूजन का लाभ श्रीमती कुसुमदेवी चोरडिया परिवार ने लिया.

अतिथिओं का स्वागत अजीमगंज श्री संघ के अध्यक्ष श्री शीतल चंद बोथरा, मुर्शिदाबाद संघ के अध्यक्ष श्री ज्योति कोठारी आदि ने अतिथिओं का माल्यार्पण कर, तिलक लगा कर, व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया.
सभा को साध्वी श्री सम्यग्दर्शना श्री जी व साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी ने भी मंगल प्रवचन से लाभान्वित किया. अंत में साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी के मंगलाचरण के साथ सभा का समापन हुआ.

कार्यक्रम का संचालन जयपुर के श्री ज्योति कोठारी ने किया।
सभा के बाद साधर्मी वात्सल्य का आयोजन हुआ।

जैन साधू साध्विओं के चातुर्मास की शास्त्रीय (आगमिक) विधि

जैन धर्म की मूल भावना भाग २

See Video:

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Friday, December 26, 2008

शहरवाली पोषाक


शहरवाली समाज की अपनी एक अलग पोषाक है। चुन्नटदार धोती, कुर्ता, शाल व पगडी। यहाँ की पगडी भी विशेष प्रकार की होती है। शाल ओढ़ने का अलग ही अंदाज़ है। अजीमगंज के प्रसिद्ध दुगड़ परिवार के गौतम जी दुगड़ शहरवाली पोषाक में यहाँ दिख रहे हैं.


Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

Saturday, December 20, 2008

अजीमगंज शहरवाली साथ का खाना

कुछ ख़ास मिठाइयाँ: मालपुआ, छुआरे की गोली, जमाओ, मोतीचूर (मिहिदाना) के लड्डू, बोडे का बुंदिया, सांकली,गुड का खाजा , चीनी का खाजा, ठेकुआ, मेथी का लड्डू, सोंठ का लड्डू, घाल का लड्डू, चिट्ठा पेडा, सत्तू का लड्डू, कोंढे का मुरब्बा, आदि कुछ मिठाइयाँ वहां की विशेषता है। चावल के लड्डू जिसे नन्द्याल कहते थे वह नवपद जी की ओली में चढाने के लिए बनता था। इस के अलावा और बहुत सी मिठाईया भी बनती है जो common है।
वहां का पीठा और नीमस भी बहुत प्रसिद्ध है। पके आम का पापड और चुरा सिर्फ़ यहीं बनता है.

ख़ास नमकीन: मोयन की पुडी, कलाई की कचोडी आदि वहां की कुछ ख़ास नमकीन है। वहां की खीरे व कमल गट्टे की कचोडी, छाते (कमल गट्टा) की खिचडी, सिंगाड़ा-दही की खिचडी, सलोनी मेवे की खिचडी, भापिया आदि भी प्रसिद्ध है। बिना नमक की मठरी जिसे खाजली कहते थे वह भी ओली जी में चढाने के लिए बनता था।

सब्जी (तरकारी) : इन्डल, डूबकी का झोल, राइ खट्टे का परवल, खट्टा मीठा, पपीते व केले का दबदबा, खीरे की राडी, कच्चे केले की राडी, कद्दू बूट का दाल, खीरा बूट का दाल, कच्चे केले एवं परवल का अकरा, दही की तरकारी, मटर के दाल का चुरा, कटहल के बीज की चटनी व कद्दू एवं कच्चे केले के छिलके की सब्जी भी बनती है। खीरे के छिलके की चटनी एवं मटर के छिलके की सब्जी यहीं की खासियत है। यहाँ अम्बल पानी बनता है जिसे खिचडी के साथ खाया जाता है। पके कट्वेल की चटनी बहुत अच्छी लगती है.

आचार व मुरब्बे : सामान्य आचारों के अलावा यहाँ की कुट्टी मिर्ची विश्व प्रसिद्ध है। बोर की राडी और टिकिया एवं कट्वेल का पाचक भी बहुत स्वादिस्ट होता है।
आम का मुरब्बा बहुत तरह का बनता था जिसमे फकिया, लच्छा, व गोलिया प्रसिद्ध है। छुहारे का मुरब्बा भी बनता था।


Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices

कुछ निराले शहरवाली नाम

अजीमगंज के शहरवाली समाज में कुछ निराले नाम प्रचलित थे । इस प्रकार के नाम और कहीं भी देखने में नहीं आते हैं । कुछ नाम जो मुझे याद है उन्हें यहाँ पर लिख रहा हूँ। यदि आप लोगों को ऐसे कोई भी नाम और मालुम हो तो मुझे लिखने का कष्ट करें। अजीमगंज-जिआगंज-मुर्शिदाबाद के शहरवाली साथ के बारे में और भी कुछ जानकारी आप के पास हो तो जरूर मुझे बताएं। धन्यवाद।
नामावली:
पुरूष: घोंता, हुत्तु, नाडू, बेटा बाबु, नत्थू, गोलू, गोल, लोंदु, पोदु, खुद्दु, बुढा, फुचुआ, फत्तू, फुत्तुस, छेदु, चुलू, टुलू, उदु, सुदु, दुदू, कुमरू, हामू, झामू, बाह्जी, जर्मन, जापानी, हाबू, बाबू बच्चा, मिस्टर बाबू, पीला बाबू, लाल बाबू, नया बाबु, खोली भट्टाम, सिंटू, मिंटू, चीनी बाबू, लाली बाबू, बाबू राजा, बन्नू बाबू, तन्नु बाबू, लाख दो लाख।

स्त्री: लाडा, पाडा, पुप्पी, लोजेंस, बाण मति, मोंचुरिया, बीबी, रुबू, हांसी, छोटी मुन्नी, रानी मुन्नी, नन्ही मुन्नी, फुच्ची, नन्ही फुच्ची, खेंतो.


Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com

Please follow us on facebook for latest updates.

allvoices