Thursday, February 2, 2012

शहरवाली शब्दों का वाक्य प्रयोग: मुर्शिदाबाद की बोली भाग २

शहरवाली शब्दों का वाक्यों में प्रयोग: मुर्शिदाबाद की बोली के कुछ और उदाहरण   पास में उसके हिंदी अर्थ भी दिए गए हैं. 
सूरज कल खाईस था. : सूरज ने कल खाया था.

उषा तो इ काम किस इ नइ. : उषा ने ये काम किया ही नहीं.

शुधा हम को चिनिस नइ. : शुधा ने मुझे पहचाना नहीं.

तुम उसको बोलियों थो?:   तुमने उसे बोला था?

राजा कल कोई काम नई करिस था. : राजा ने कल कोई काम नहीं किया था.

सभी पाठकों से अनुरोध है की वे अपनी ओर से इस ब्लॉग में कुछ जोड़ते रहें. इस से मुर्शिदाबाद  की संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस ब्लॉग में जोड़ने के लिए कृपया मुझे jyoti _kothari @yahoo.com  में मुझे मेल करें. कृपया इस ब्लॉग को "Follow "  करें जिससे हर नई जानकारी आप तक सहजता से पहुच सके. "Follow " करने के लिए ब्लॉग के दाहिने हिस्से में "Follow " पर क्लिक करें.

शहरवाली शब्दों का वाक्य प्रयोग: मुर्शिदाबाद की बोली भाग १
 
शहरवाली शब्दकोश (शब्दावली) Murshidabad डिक्तिओनर्य

With regards,
(N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry , and  adviser  Vardhaman  Infotech. He is a Non-resident Azimganjite.)



allvoices

Wednesday, February 1, 2012

शहरवाली शब्दों का वाक्य प्रयोग: मुर्शिदाबाद की बोली


शहरवाली शब्दों का वाक्य प्रयोग: मुर्शिदाबाद की बोली के कुछ उदाहरण   पास में उसके हिंदी अर्थ भी दिए गए हैं.

हम हिंयां से चट्टी पहन के इ पार से ऊ पार नउके में चप के जाङ. : मैं यहाँ से चप्पल पहन कर इस पार से उस पार जाऊंगा.

हूँआँ नमके हम कलाई का कचौड़ी खाङ.: वहां उतर कर मैं उड़द की कचौड़ी खाऊंगा.

नउके में सुतने का भी है.: नाव में सोने की व्यवस्था भी है.

बाईजी ड्योंठा बनाईस है ऊ बँटे में है.: मिश्रानी ने मठरी बनाई है, वो कटोरदान में है.

बीबीजी सपरिआम, कौंला और बोड़ का राड़ी लामङि.: ननद अमरुद, संतरा, और बेर की राईड़ी लायेंगी.
 
एक ठो खाने का खालो.: एक मिठाई खा लो.

आज कद्दू बूट के दाल का तरकारी बनेगा.: आज घिया चने के दाल की सब्जी बनेगी.

करछुल से निकालोगे की चीमचे से?: करछी  से निकालोगे या चम्मच से?

छाते के खिचड़ी में अम्बल पानी का क्या काम है?:  कमल गट्टे की खिचड़ी में इमली की चटनी क्या जरुरत है?

जीमन होगा तो नाली और गमला  लगेगा.: जीमन होने पर पानी की झारी और तसले की जरुरत पड़ेगी.

With regards,
Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry and  adviser, Vardhaman  Infotech , I T Company. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

Tuesday, January 31, 2012

शहरवाली शब्दकोश (शब्दावली) Murshidabad Dictionary


 शहरवाली समाज की अपनी अलग ही बोली थी. यह बोली बड़ी मीठी लगती है. यह बोली हिंदी, मारवाड़ी, उर्दू, बंगाली एवं अंग्रेजी भाषा का मिलाजुला रूप है. इसमें कहीं हिंदी का शब्द व बंगाली का व्याकरण है तो कहीं उर्दू शब्दों को हिंदी के व्याकरण में डाला गया है. कहीं कहीं इस बोली ने अपने आपको अपने ही अंदाज़ में विकसित किया है.  शहरवाली समाज को ठीक तरह से जानने के लिए इसकी बोली को जानना जरुरी है. यहाँ पर कुछ शहरवाली बोली के शब्द हिंदी अर्थ के साथ दिया जा रहा है. 

Murshidabad Dictionary
शब्दकोश (शब्दावली) 
इ पार : इस पार 
ऊ पार: उस पार 
चपना : चढ़ना 
नमना :  उतरना
जाङ : जायेंगे, जाउंगा
आमङ : आऊंगा, आयेंगे
खाङ: खाऊंगा
सुतना: सोना
बिलायती मिटटी: सीमेंट
हम    : मैं
हमलोग : हम 
नउका : नाव 
खाने का : मिठाई, नमकीन 
ड्योंठा: मठरी 
कलाई : उड़द 
हूँआँ : वहां 
हिंयां : यहाँ
चट्टी : चप्पल
बूट : चना
कद्दू: घिया
बंटा: कटोरदान
गमला: तसला
नाली: पानी की झारी
सपरिआम: अमरुद
कौंला : संतरा
बोड़: बेर
शरीफा: सीताफल
तरकारी: सब्जी
बीबीजी: ननद
बाईजी:  मिश्रानी
करछुल: करछी
चिमचा: चम्मच


With regards,
Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor, Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry and advisor, Vardhaman Infotech, IT Company in India. He is a Non-resident Azimganjite.)
 ङ

allvoices

शहरवाली समाज के हिंदी वेब पन्नों की सूचि

 

शहरवाली समाज के हिंदी वेब पन्नों की सूचि  

मैंने इस ब्लॉग में अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओँ का प्रयोग किया है. कुछ लोग हिंदी पढना पसंद करते हैं तो कुछ लोग अंग्रेजी. कुछ वातें हिंदी में ही लिखना सुविधाजनक भी होता है जैसे रीति रिवाज़ से संवंधित बातें. कुछ चीजें हिंदी में ही लिखी जा सकती है जैसे पहेलियां. इन वातों को ध्यान में रखते हुए एवं अलग अलग भाषा के पाठकों को देखते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो भाषाओँ का प्रयोग किया गया है. 

 

दोनों ही प्रकार के पाठकों को ध्यान में रखते हुए इस ब्लॉग को लिखा जाता रहा है. जो लोग हिंदी पढना पसंद करते हैं उनलोगों के सुविधार्थ यहां हिंदी वेब पन्नों की सूचि दी जा रही है. मुर्शिदाबाद एवं शहरवाली समाज को जानने के लिए ये पन्ने उपयोगी हो सकते हैं. कृपया निचे दिए गए लिंक्स पर क्लीक करें. 

 

मुर्शिदाबाद में आम की किस्में

 

शहरवाली समाज में आम खाने की कला

 

अजीमगंज जियागंज में नीमस, पीठा और मेवा सलोनी खिचड़ी खाने का मौसम

 

मुर्शिदाबाद की विरासत बचाने का प्रयास: मुर्शिदाबाद हेरिटेज डेवलपमेंट सोसायटी

 

अजय बोथरा एवं रविन्द्र श्रीमाल तुलापट्टी, पंचायती मंदिर कोलकाता के लिए निर्वाचित

 

अजीमगंज श्री नेमी नाथ स्वामी स्तवन

 

अजीमगंज दादाबाडी में खात मुहूर्त व शिलान्यास भाग 2

 

अजीमगंज दादाबाडी में खात मुहूर्त व शिलान्यास भाग १

 

अजीमगंज दादाबाडी में भैरव जी का उत्थापन

 








कुछ रीति रिवाज़: जापा और जनम 
With regards,
Jyoti Kothari
(N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)


Vardhaman Infotech
A leading IT company in Jaipur
Rajasthan, India
E-mail: info@vardhamaninfotech.com


With regards, Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

रीति रिवाज़: मृत्यु एवं शोक


मृत्यु एवं शोक जीवन की एक अभिन्न प्रक्रिया है जिसे कोई नहीं चाहता परन्तु यह अवश्यम्भावी है. मुर्शिदाबाद के शहरवाली समाज में मृत्यु एवं शोक के  अपने  रीति रिवाज़ हैं. 

किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर पहले उसे स्नान करवा कर अर्थी में उसी प्रकार ले जाया जाता है जैसे अन्य सभी स्थानों पर.  स्मशान में मृत देह को जलने के तत्काल बाद उसे ठंडा कर दिय्स जाता है एवं अश्थी व अवशेषों को वही गंगा में प्रवाहित किया जाता है. मृत्यु के बाद जहाँ मृत देहको लेटाया गया था वहां सर के स्थान पर आटे से गोला बनाया जाता है एवं उस पर थाली ढक कर वहां दीपक जला दिया जाता है. बाद में थाली उठा कर आटे पर बना निशान देखा जाता है. ऐसा मन जाता है की आटे पर बना निशाण अगली गति की सुचना देता है. 
मृत्यु के तीसरे दिन उठावना होता है. उठावने में पहले सब लोग घर पर इकठ्ठा होते हैं उसके बाद सब मिलकर मंदिर व पौशाल जाते हैं. वहां पर यति जी या कोई श्रावक शांति का पाठ करते हैं. फिर सब लोग घर लौट आटे हैं. 

पांचवें या सातवें दिन ठंडा बार देख कर न्हावन  किया जाता है. उसमे घर के सब लोग नाख़ून, बाल बगैरह कटवाते हैं, घर की पूरी धुलाई होती है एवं नहा कर सब मंदिर जाते हैं.

१२ दिन तक शोक रखा जाता है एवं समाज के लोग बैठने आत़े हैं. शोक के समय घर वाले सर पर पल्ला लेते हैं. औरतें गुलाबी साड़ी पहनती है. बैठने आने वाली समाज की औरतें भी गुलाबी साड़ी पहन कर आती है. 

शोक निवारण के लिए पगड़ी बदलाई व वेश पलटाई होती है. लड़के के सुसराल वाले पगड़ी व वेश बदलवाते हैं. १३ वें दिन मंदिर में बारह व्रत की पूजा पढ़ाई जाती है.  आम तौर पर मृयु भोज नहीं होता है एवं शोक के समय किसी प्रकार का लें दें भी नहीं होता. यह शहरवाली समाज की एक बहुत अच्छी प्रथा है.

शोक के बारह दिन तक समाज के सब घरों से खाना भेजा जाता है और घर के एवेम बहार से आने वाले लोग वही खाते हैं. पहले तो १२ दिन तक घर में चूल्हा भी नहीं जलता था. मृत्यु के समय जहाँ अन्य सभी स्थानों व समाजों में मरनेवाले के ऊपर सब को खिलाने पिलाने व दें लें का बोझ पड़ता है वहीँ शहरवाली समाज में समाज के लोग उस परिवार के खाने पीने का इंतजाम करते हैं. ये एक बहुत ही अच्छी प्रथा है एवं इसका अनुकरण अन्य समाजों द्वारा भी किया जाना चाहिए.



With regards,
Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

Useful and informative comments reproduced


People are interacting through this blog and I am glad viewing these comments.  Some comments carry useful information and I am posting these comments here so that readers can know more about Shaharwali society. I will be obliged if you provide some information about Shaharwali society of Azimganj, Jiaganj and Murshidabad.
Your contribution will help growing this blog. Thanks.

View some useful comments:

1.  Hi, I must congratulate you personally for this initiative. Nice to visit this site and feel the pulse of Jiagung. I am Prabir Dugar, son of Late Shri Benoy Chandji Dugar from the family of Hira Chandji Dugar, renowned Artist. My Babaji was Late Shri Indra Dugar. I am married to Suchita, d/o Shri Sajan Singhji Nahar. My sister in law Rita Parson married to Dr Narendra Parson is residing at LA. We live in Mumbai and my youngest Sister in law is also at Thane, Mumbai.

we have three daughters Tulika (married to Siddharth Bothra, Director Finance with T Mobile, of Gauhati with a son Rahul age 8 and daughter Rymah age 8 months)settled at Seatlle. Aloka/Sarika (married to Nilesh Parson working as a Principal with Microsoft and with a son Aatish age 8). The youngest Preetika is married to Comander Rohit Dalaya (Pilot with Air India). I am excited to be in touch with our Shaharwalis and keep the rich culture and finesse alive.


Prabir Dugar

2.  Hi Jyoti Bhai,

great to see this site blog here.You have been spear heading the documentation of this Jain clan from West Bengal very nicely.

I wish to add here the details of whatever I know.
Bhandia family in Kolkata is a well known Johri Saath group who have been renowned for their Jewellery and Gem Stone business.

My Grandfather Late Sri Puran Chandji Bhandia ( Johri ) Married as his second wife Smt. Suhag Sundari from the Kothari Family of Guahati who belonged to the Jiyaganj Azimganj Clan of Jains. I am the last grandson of her last son Late Shri.Kiron Singhji Bhandia residing in Coimbatore in Tamil Nadu associated in Jewellery and Textile Business. My Elder Brother Naresh Bhandia lives in Bangalore associated in manufacturing of PP Woven Sacs required in the cement industry. I will be glad to know more and even contribute to the efforts you are taking. Please feel free to get in touch. I have a Family histry Tree for our family contributing data of 13 generations. I will be happy to put in inputs in it if you have any.
thanks and regards

Dinesh Kumar Bhandia

3.  Wow! This is awesome. I am settled in the USA, Tulika Dugar daughter of Pravir Dugar/Suchita Dugar and grand daughter of Late Shri Benoy Dugar and Suhag Dugar. This is a pleasure to connect with people from our heritage. Brings back some fresh memories even though long long time ago. My husband Siddharth and I are trying our best to keep our sheherwali culture alive by talking in the Azimganj-Jiaganj dialect. We love it and our children also love it.

This is awesome. My email is tulika.dugar@gmail.com. I look forward to hearing back from you and so happy we can do this.

Thank you once again!
 Tulika Dugar

With regards,
Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

Thursday, January 26, 2012

अजीमगंज जियागंज में नीमस, पीठा और मेवा सलोनी खिचड़ी खाने का मौसम

 ये ठन्डे (सर्दी) का मौसम है. सबलोग निहाली (रजाई) ओढ़कर सो रहे हैं. ये मौसम अजीमगंज जियागंज  में नीमस, पीठा और मेवा सलोनी खिचड़ी खाने का मौसम होता है. शहरवाली रईस लोग खाने पीने के बहुत शौकीन थे और बढ़िया बढ़िया खाने की चीजें यहाँ पर बनती थी. ठन्डे के दिन में भोरे भोर नीमस खाने का मज़ा ही कुछ और है.

याद आता है जब भोरे भोर माँ या दादीमा सुते हुए को उठा देती थीं और बोलती थीं नीमस खा लो. जब हम बच्चे थे तब रात को औंटाया हुआ दूध रात को खुले छत में कपडे से बांध कर रख दिया जाता था. उस को ओस में रखा जाता था. सुबह उस दूध को घोंटा जाता था जिससे फेन निकलता था. उस फेन में इलाइची, केशर और गुलाबजल डाल कर कटोरे में दिया जाता था.

इसी तरह से खाने के समय पीठा बनता था. मीठा बनता था मावे से और नमकीन भापिया, दाल का. जब हूँ वहां रहते थे तब तो पीठे का न्योता भी होता था और उसमे बाई बेटी को जरूर बुलाया जाता था.

इसके साथ ही वहां मेवा सलोनी का खिचड़ी भी बनता था. मेवे का खिचड़ी मीठा होता था जिसमे बिदाम, पीसता, इलाइची और केशर डलता था. काजू और अखरोट नहीं डाला जाता था.  सलोनी का खिचड़ी मटर से बनता था. यह खिचड़ी सब जगह बन्ने वाले पुलाव से अलग था क्योंकि इसमें दही डाला जाता था. दही से इसमें थोडा खट्टापण भी आता था जो इसके स्वाद को बाधा देता था.

अब भी शहरवाली समाज में ये चीजें बनती है. जो लोग अब बहार रहने लग गए हैं वो लोग भी शायद बनाते होंगे. यहाँ जयपुर में मैंने लोगों को कई बार ये सब चीजें खिलाई है और वो लोग बहुत पसंद करते हैं.

(इस ब्लॉग में हम जान के थोडा बहोत शहरवाली बोली लिखा है. पूरा ठीक हिंदी में नहीं लिखा है)
अजीमगंज शहरवाली साथ का खाना
With regards,
Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

Wednesday, January 25, 2012

Rai Budh Singh Bahadur School

 Rai Budh Singh Bahadur Dudhoria (Badi Kothi, Azimganj) was a famous Shaharwali Zemindar in Azimganj. A school was established on his memory. It was a primary school that was upgraded to a higher secondary school. It was the only high school (RBSBHSM) at Azimganj till 1965.

Large numbers of students studies in the school including me. Rai Budh Singh Bahadur primary school is situated behind Badi Kothi and opposite to Keshar Kumari Balika Bidyalaya at Azimganj City. RBSB High school is situated at Baraduari on way to Don Bosco school. The high school is near Azimganj Jn.

Both the schools have a track record of good result. RBSB schools at Azimganj are presently managed by the government.

Famous people from Azimganj Part 1
Famous people from Azimganj Part 2
Famous people …….. Part 3
Famous People..........Part 4
Famous People..........Part 5
 

With regards,
Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

Sunday, January 22, 2012

Sonika Kothari will be married to Sourav Surana in Kolkata

Congratulations!

Sonika Kothari daughter of Sri Subhash Kothari and grand daughter of late Sri Vimal Chand Kothari of Azimganj will be married to Sri Sourav Surana S/o Sri.Sanjay Kumar Surana (Father) and Smt.Rajsree Surana (Mother). Both Sonika and Sourav are residing in Kolkata nowadays. Mr. Sourav is MBA and presently working with Axix Bank.

The marriage will take place in Kolkata on February18.

With regards,
Jyoti Kothari
(N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices

Tuesday, January 17, 2012

Sheherwali cook book is launched

I received a mail from Sandip Nowlakha  to circulate this information. I am glad to do the same.

You will be happy to know that the much awaited Sheherwali  cook book is launched at the Murshidabad Heritage Festival 2011 and is available for Sale at Garden Cafe, Alipur  Corner Cafe, Lee Road  and Indian silk house Rashbehari Kolkata or can email mhdsociety@gmail.com. For VPP  @Rs.500 each. 

With regards,
Jyoti Kothari (N.B. Jyoti Kothari is proprietor of Vardhaman Gems, Jaipur, representing Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is a Non-resident Azimganjite.)

allvoices